logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

गोंदिया में परिणय फुके का जोरदार स्वागत, अनिल देशमुख के आरोप पर दी प्रतिक्रिया


गोंदिया: विधान परिषद में निर्वाचित होने के बाद पहली बार गोंदिया जिले में आगमन पर विधायक परिणय फुके का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. जनता की इस प्रतिक्रिया को देखकर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह गोंदिया भंडारा की जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे.

इससे पहले भी जब परिणय फुके गोंदिया भंडारा जिले से विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुने गए थे, तब उन्हें गोंदिया भंडारा जिले के पालक मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी. उनके कार्यकाल के दौरान कई विकास कार्य किए गए थे, इसलिए गोंदिया - भंडारा में उनकी लोकप्रियता बढ़ गई है.   

इस दौरान जरांगे पाटिल द्वारा फडणवीस पर लगाए गए आरोप को लेकर फुके ने कहा, “जरांगे पाटिल का सिर घूम गया है. सब जानते हैं कि जरांगे पाटिल किसकी सुपारी दे रहे हैं, ये सब जारांगे पाटिल नहीं बोल रहे हैं बल्कि जिन्होंने सुपारी दी है वो इसकी बोल रहे हैं.” परिणय फुके ने आगे कहा कि जारांगे पाटिल को संयम बरतना चाहिए.

वहीं, अनिल देशमुख के आरोप पर फुके ने कहा कि इसका मतलब है कि अनिल देशमुख ने स्वीकार किया है कि उन्होंने 100 करोड़ रुपये खाए हैं. आज तक वो कह रहे थे कि उन्होंने पैसे नहीं खाए लेकिन आज उन्होंने अपने मुँह से कबूल कर लिया कि उन्होंने 100 करोड़ रुपये खाये हैं. 

देखें वीडियो: