logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

विकृत मानसिकता, गाय के साथ बलात्कार कर हुआ फरार; आरपीएफ ने गोंदिया स्टेशन से किया गिरफ्तार


गोंदिया: भिलाई में गाय के साथ बलात्कार करने मामले में फरार आरोपी को गोंदिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम हसन खान (शेष जामुल, भिलाई जिला) है। दिल्ली से यहां आया हसन खान छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई जिले के जामुल स्थित हाउसिंग बोर्ड में किराए के मकान में अपने रिश्तेदारों के साथ रहता था।

आरोपी हसन खान ने 27 मई की रात करीब एक गाय पर अत्याचार किया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जामुल में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया और मांग की कि आरोपियों को पकड़ा जाए और कड़ी सजा दी जाए।

इस बीच, भिलाई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थानों और रेलवे पुलिस को आरोपी के फरार होने की सूचना दी। उसके गोंदिया जाने वाली ट्रेन में बैठने की सूचना मिलने पर गोंदिया आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस को सभी रेलगाड़ियों की सघन जांच करने का निर्देश दिया। मंगलवार 30 मई को वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में गोंदिया से आ रहा था। जैसे ही धनेश्वरी एक्सप्रेस गोंदिया के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंची, आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। जहां आज आरोपी को आरपीएफ ने भलाई पुलिस को सौंप दिया।