logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

कुत्ते के कांटने के बाद पुलिसकर्मी ने छुट्टी के लिए किया आवेदन,अधीक्षक कार्यालय ने माँगा सबूत 


गोंदिया:गोंदिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है. कुत्ते के काटने से एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। जिसके बाद उसने छुट्टी का आवेदन दिया लेकिन  पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने आदेश जारी कर कहा है कि पुलिसकर्मी पहले यह साबित करें की जिस कुत्ते ने उसे कांटा है वो पागल है जिसके बाद उसका आवेदन मंजूर किया जायेगा। अधीक्षक कार्यालय से जारी हुआ पत्र सोशल मीडिया में खासा वायरल हो रहा है.कार्यालय के पत्र के बाद पीड़ित कर्मचारी यह साबित करने की दुविधा में है की वह इसे कैसे साबित करें। गोंदिया पुलिस बल के इस कर्मचारी को पांच दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। डॉक्टर ने गंभीर चोट को देखते हुए इलाज और आराम करने की सलाह दी है । जिस वजह से इस पुलिसकर्मी ने विशेष अवकाश के लिए आवेदन किया है लेकिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने उसके आवेदन का यह  दिलचस्प जवाब दिया.अधीक्षक कार्यालय के जवाबी पत्र में कहा गया है की   यदि सरकार के किसी कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान घायल कुत्ते ने काट लिया है तो वह इलाज के लिए विशेष अवकाश का हकदार है। जिस कुत्ते ने आपको काटा था, उसने वाकई में उसने काटा है भी या नहीं वह आप के आवेदन फॉर्म से स्पष्ट नहीं है। हालाँकि आवेदन के साथ अधीक्षक कार्यालय ने आवश्यक चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं जमा कराये जाने का भी जिक्र किया है.