logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: रेलवे स्टेशन के पास दीवार से टकराया रेलवे इंजन, लोको पायलट की गलती से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं


गोंदिया: गोंदिया के रेलवे टावर वैगन शेड में एक इंजन सरक गया और पीछे की दीवार से टकरा गया. इससे पूरी दीवार ढह गई. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अगर दीवार न होती तो ट्रेन का इंजन पीछे फ्लाईओवर से टकरा जाता। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम किया गया.

रेलवे के टॉवर वेगन शेड में इंजन को खड़ा किया जाता है, जहां पर इंजन की मरम्मत या अन्य काम किए जाते हैं। इस शेड में इंजन को सुरक्षित रूप से पार्क किया जाता है, लेकिन मंगलवार सुबह एक बड़ी लापरवाही सामने आई। लोको पायलट ने इंजन को समय रहते से सही ने रोका जिससे  इंजन शेड की दीवार से टकरा गया। अगर यह दीवार नहीं होती, तो इंजन उड़ान पुल से टकरा सकता था, जहां पर उस समय भारी ट्रैफिक था। ऐसे में बड़ी जनहानि हो सकती थी।

अब इस घटना की जांच की जा रही है और ये भी सवाल उठ रहा है कि लोको पायलट ने ब्रेक क्यों नहीं लगाया। इस मामले में रेलवे विभाग लोको पायलट की जांच करवा सकता है। इस घटना के बाद  रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं में और भी सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।