logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: समय पर पूरा हुआ सड़क का काम, जिला परिषद व विधायक ने तीन घंटे तक रास्ते पर बैठ किया प्रदर्शन


गोंदिया: जिले की गोरेगांव तहसील अंतर्गत गनखेरा से सिलेगांव तक सीमेंट सड़क का भूमिपूजन एक साल पहले यानी सितंबर 2023 में किया गया था। एक साल बाद भी ठेकेदार द्वारा सड़क का काम पूरा नहीं करने पर जिला परिषद अध्यक्ष पंकज राहगडाले और तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय राहगडाले ने ठेकेदार और प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

गोंदिया जिले में भारतीय जनता पार्टी के तिरोडा विधानसभा क्षेत्र से एकमात्र विधायक विजय राहगडाले के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोरेगांव तहसील में गनखेरा से पुरगांव तक 6 किमी लंबी सीमेंट सड़क बनाई जा रही है। 

कुछ जगहों पर ठेकेदारी का काम भी शुरू हो गया। लेकिन एक साल बाद भी काम पूरा नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने विधायक विजय राहगडाले और जिला परिषद अध्यक्ष से शिकायत की। अध्यक्ष और विधायक ने खुद सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया

धरना स्थल पर आये अधिकारियों को भी जिला परिषद अध्यक्ष ने लोगों के सामने बैठाकर लिखित आश्वासन मांगा कि सड़क 30 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद विरोध वापस ले लिया गया।