logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

गोंदिया में इस साल बारिश ने 'रिकॉर्ड ब्रेक', 122.6 फीसदी तक बारिश दर्ज


गोंदिया: पिछले साल गोंदिया जिले में 27 जुलाई तक 577.6 मिमी औसत वर्षा हुई थी जिसका प्रतिशत 104.2 था. इस वर्ष औसत 624 मिमी वर्षा दर्ज हुई है जिसका प्रतिशत 112.6 है.

जून माह में हुई बारिश ने नागरिकों को काफी परेशान किया। भारी बारिश के कारण किसान चिंतित थे. जैसे ही गर्मी ने सबको झकझोर कर रख दिया, सबकी निगाहें आसमान की ओर टिक गईं और बस तेज बारिश की ही कामना करने लगे.

इसी इंतजार में जुलाई का पखवाड़ा भी सूखा रहा. लेकिन 19 तारीख से बारिश आई और पूरे जिले को सराबोर कर गई. लगातार बारिश के कारण जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई.

बारिश इतनी मेहरबान हुई कि पिछले साल का 'रिकॉर्ड' आठ दिन में ही 'टूट' गया. इस बारिश से किसान खुश हैं और किसानों को इस साल अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है.