logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

गोंदिया जिले के नागझिरा अभयारण्य में बाघ की मौत, २ बाघों के बीच हुई लड़ाई में मौत की आशंका


गोंदिया: जिले के नागझिरा अभयारण्य के मंगेझरी जंगल में एक बाघ का शव पाया गया। बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, वन कर्मी गश्त पर निकले थे, तभी उन्होंने बाघ को जंगल में देखा। शुरुआत में उन्हें लगा कि बाघ सो रहा है, लेकिन जब उसने कोई हरकत नहीं की, तो उन्होंने नजदीक जाकर स्थिति का आकलन किया।

बाघ के शव को देखकर वन कर्मियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद एक चिकित्सा टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर शव परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान यह अनुमान लगाया गया है कि बाघ की मौत संभवतः दो बाघों के बीच लड़ाई के परिणामस्वरूप हुई। घायल होने के बाद यह बाघ जंगल में ही दम तोड़ गया।

नागझिरा अभयारण्य बाघों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल माना जाता है, लेकिन इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने मृत बाघ के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।