logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

शादी से लौट रहे परिवार को टिप्पर ने उड़ाया; तीन की मौत, दो घायल


गोंदिया: शादी में शामिल होकर घर लौट रहे एक परिवार को टिप्पर ने उड़ा दिया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गोंदिया के पास भगवटोला इलाके में हुई। इस हादसे में मृतकों के नाम खुमेंद्र बिसेन (37), आदित्य खुमेंद्र बिसेन (7) और आर्वी कमलेश तुरकर (5) हैं. गंभीर रूप से घायलों में माहेश्वरी खुमेंद्र बिसेन (30) व मोहित खुमेंद्र बिसेन (5) सभी दसगांव व गोंदिया के हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, खुमेंद्र बिसेन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रात में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोंदिया के पास ढकनी गांव आया था. दसगांव वापस जाते समय टिपर नंबर MH35K0298 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। खुमेंद्र बिसेन, उनके बेटे आदित्य और भतीजी आर्वी की भी मौके पर ही मौत हो गई।

 घायल माहेश्वरी बिसेन को गोंदिया जिला अस्पताल में जबकि मोहित बिसेन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर थाने के पुलिस निरीक्षक बस्तावड़े टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया। इस मामले में आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।