logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

उपराष्ट्रपति ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, महाराष्ट्र सहित एमपी और छत्तीसगढ़ के मरीजों भी उठा सकेंगे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ


गोंदिया: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गोंदिया में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, अजीत पवार, मंत्री हसन मुश्रीफ, पालक मंत्री गोंदिया माननीय धर्मरावबाबा आत्राम, सांसद प्रफुल्ल पटेल के साथ गोंदिया जिले के विभिन्न राजनीतिक नेता उपस्थित थे।

गोंदिया में सरकारी मेडिकल कॉलेज 2016 में शुरू किया गया था। फिर 2021 में प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने के लिए 13.62 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया और कॉलेज की क्षमता 100 छात्रों की प्रारंभिक क्षमता से बढ़ाकर 150 कर दी गई। इसके साथ ही अस्पताल की क्षमता 650 बिस्तरों तक बढ़ा दी गई। 

यह मेडिकल कॉलेज 689 करोड़ रुपये की लागत से गोंदिया के कुडवा में स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए धन मुहैया कराया। वर्ष 2013-14 में मौजूदा जिला/रेफरल अस्पतालों के साथ एक नया मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की अनुमति दी गई थी।

इस भवन का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा और नागरिकों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इससे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के नागरिक भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।