logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद् सभापति कक्ष में सीएम फडणवीस से की मुलाकात, त्रिभाषा नीति पर चर्चा


उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। विधानमंडल का मानसून सत्र अभी चल रहा है। इस सत्र में ठाकरे गुट के विधायकों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नगर विकास विभाग पर सवालिया निशान लगाया था। इसका जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी कड़ा पलटवार किया। इसके बाद सदन में शिवसेना बनाम शिवसेना मुकाबला भी देखने को मिला। माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने इसी पृष्ठभूमि में यह मुलाकात की है।

कल विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हंसी-मजाक के माहौल में उद्धव ठाकरे को सरकार में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव के बाद आज शिवसेना बनाम शिवसेना के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली। माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने इसी पृष्ठभूमि में देवेंद्र फडणवीस से यह मुलाकात की है।

यह मुलाकात विधान परिषद के सभापति राम शिंदे के कक्ष में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। सूत्रों ने यह भी बताया है कि दोनों नेताओं के बीच त्रिभाषी फॉर्मूले और विपक्ष के नेता पद समेत कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में उद्धव ठाकरे के साथ आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।