logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र सरकार ने देशी गाय को 'राजमाता-गौमाता' किया घोषित


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय परंपरा में गाय के सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देते हुए आधिकारिक तौर पर गाय को 'राज्य माता' घोषित किया है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने सोमवार को ये निर्णय लिया। आदेश के अनुसार, सरकार ने भारत के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और यहां तक ​​कि सैन्य इतिहास में गायों की भूमिका, प्राचीन काल से उनके महत्व को ध्यान रखते हुए यह फैसला किया है। 

मराठवाड़ा में देवरी और लालकनारी तथा उत्तरी महाराष्ट्र में डांगी और शवदाभट जैसी विभिन्न देशी नस्लों की गायों की पूजा पूरे राज्य में की जाती है। आदेश में देशी गायों की घटती आबादी पर चिंता जताई गई है। सरकार को उम्मीद है कि यह नया दर्जा किसानों को इन गायों को पालने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिनका उपयोग आयुर्वेदिक प्रणालियों जैसे पंचगव्य और पारंपरिक कृषि प्रथाओं में भी किया जाता है।

सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया, “गाय प्राचीन काल से ही मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। प्राचीन काल से ही गाय को उसके ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व के कारण 'कमरेणु' नाम दिया गया है। देश भर में गायों की विभिन्न नस्लें पाई जाती हैं; हालांकि, देशी गायों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है।”

जीआर में आगे कहा गया, ''देशी गायों की संख्या में कमी चिंता का विषय है। इस पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पशुपालकों से देशी गायों को पालने का आग्रह किया जा रहा है। इसी को देखते हुए सरकार देशी गाय को 'राजमाता-गौमाता' घोषित कर रही है।"