logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

'एमआईडीसी' वाले गांवों को औद्योगिक शहर का दर्जा देने की बनाएं नीति, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने दिया निर्देश


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की अध्यक्षता में एमआईडीसी के कामकाज को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, उद्योग मंत्री उदय सामंत और अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुझाव दिया कि अगर एमआईडीसी वाले गांवों को औद्योगिक शहर का दर्जा दिया जाए तो इन क्षेत्रों के विकास को और बढ़ावा मिल सकता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने ऐसे गांवों को औद्योगिक शहर का दर्जा देने के संबंध में नीति बनाने का निर्देश दिया है।

फडणवीस ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए एमआईडीसी वाले गांवों को औद्योगिक शहर का दर्जा दिया जाए तो उन गांवों के विकास के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और ढांचागत परियोजनाओं के विकास में भी तेजी आएगी। इसी तरह जलापूर्ति, सड़क, बिजली और अन्य सुविधाएं बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2025 में कुल 63 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिनमें से 47 उद्योग से संबंधित हैं। इन कंपनियों को जमीन आवंटन का काम पूरा किया जा रहा है। नये औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना प्रकाशित की जा रही है। बैठक में बताया गया कि महाटेंडर्स पोर्टल पर ई-टेंडरिंग के माध्यम से 654 भूखंड आवंटित किये गये थे।

निगम द्वारा 100 दिवसीय कार्ययोजना कार्यक्रम में उद्योगों को 3500 एकड़ औद्योगिक भूखण्ड देने के लक्ष्य में से 2346 एकड़ औद्योगिक भूखण्ड आवंटित किये जा चुके हैं। भूमि अधिग्रहण का 110 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इस अवसर पर बताया गया कि बुटीबोरी में 5 एमएलडी सीवेज परियोजना शुरू की गई है और औद्योगिक सेवाओं के अनुरोधों, शिकायतों और अनुमोदन आवेदनों का समाधान किया गया है।