logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

विधायक के भोजन में मिली मक्खी; विकास ठाकरे ने विधानसभा में उठाया चौंकाने वाला मामला, जांच के आदेश


मुंबई/नागपुर: मानसून सत्र के दौरान विधान भवन की कैंटीन में जनप्रतिनिधियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रिसोड के विधायक अमित झनक के भोजन में मक्खी मिलने का अत्यंत चौंकाने वाला और गंभीर मामला पश्चिम नागपुर के विधायक विकास ठाकरे ने विधानसभा में उठाया। इस घटना से विधान भवन की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है।

विकास ठाकरे का सरकार से सीधा सवाल
सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए विधायक विकास ठाकरे ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सीधा सवाल किया, "जिस विधान भवन में राज्य की जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों को ही सुरक्षित और स्वच्छ भोजन नहीं मिल पा रहा है, वहां सरकार राज्य के करोड़ों नागरिकों की खाद्य सुरक्षा की गारंटी कैसे देगी?" ठाकरे ने स्पष्ट किया कि यह घटना केवल एक विधायक के भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य की पूरी खाद्य सुरक्षा प्रणाली की कार्यक्षमता पर सवाल उठाती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिए जांच के आश्वासन
इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सदन में कहा कि यह विषय बेहद संवेदनशील है। उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने और विधान भवन स्तर पर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।