logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नाना पटोले की कुर्सी खतरे में! आलाकमान अशोक चौहान को बना सकती है अगला प्रदेश अध्यक्ष


मुंबई: कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए आने वाले कुछ महीने में मतदान होगा। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस में भी बड़े बदलाव की आहट शुरू हो गाई है। पिछले कई दिनों से नाराज चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अशोक चौहान को मनाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। इसी के तहत नाना पटोले की जगह अशोक चौहान को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। 

पटोले के खिलाफ कार्यकर्ताओं में नाराजगी 


पिछले दिनों नवनिर्मित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक मुंबई में हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी एच के पाटिल और प्रदेश चुनाव अधिकारी पल्लम राजू के सामने कार्यकर्ताओं ने पटोले के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। इस दौरान सभी ने पटोले के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। इसी के साथ सभी ने उनकी जगह अशोक चौहान को प्रदेश अध्यक्ष बनने की मांग भी की। 

भाजपा में जाने से रोकने की कोशिश 


चौहान के लगातार नाराज होने की चर्चा शुरू है। इसी नाराजगी के बीच उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि, वह जल्द कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थम लेंगे। मीडिया में शुरू इन चर्चाओं पर न तो उन्होंने और न ही उपमुख्यमंत्री द्वारा नकारा गया। 

यह भी पढ़ें: