logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए नए सुरक्षा नियम लागू; CCTV-GPS अनिवार्य, अभिभावकों को मिलेगी लाइव ट्रैकिंग


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य में स्कूल बसों और वैन के लिए नई सुरक्षा नियमावली लागू कर दी गई है। अब सभी स्कूल वाहनों में GPS, CCTV कैमरे, सीट बेल्ट, पैनिक बटन और डिजिटल सेफ्टी मॉनिटरिंग सिस्टम अनिवार्य होंगे। इसके साथ ही अभिभावक मोबाइल ऐप के जरिए अपने बच्चों की बस की लाइव लोकेशन और CCTV फुटेज भी देख सकेंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महाराष्ट्र मोटर वाहन (स्कूल बस नियमन) प्रथम संशोधन नियम, 2026 अधिसूचित कर दिए हैं। नए नियमों के तहत राज्य के सभी स्कूल बसों, स्कूल वैन और शैक्षणिक संस्थानों के वाहनों को तीन महीने के भीतर नई सुरक्षा व्यवस्था के अनुरूप तैयार करना होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित वाहन का परमिट निलंबित या रद्द किया जा सकता है।

जारी नियमों के अनुसार, 

  • हर स्कूल वाहन में GPS आधारित वाहन लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (VLTD) अनिवार्य
  • CCTV कैमरे, पैनिक बटन और हर सीट पर सीट बेल्ट लगाना होगा
  • सभी बसों में अग्नि सुरक्षा उपकरण (फायर सेफ्टी सिस्टम) अनिवार्य होंगे
  • सभी वाहनों को डिजिटल सेफ्टी मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा
  • अभिभावक मोबाइल ऐप या वेब पोर्टल से बस की रियल-टाइम लोकेशन देख सकेंगे
  • मोबाइल ऐप के जरिए CCTV फुटेज भी देखी जा सकेगी
  • स्कूलों को CCTV रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी
  • आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्डिंग परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग या पुलिस को उपलब्ध करानी होगी

नई नियमावली के तहत प्रत्येक छात्र के बस में चढ़ने और उतरने का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए बस में महिला परिचारिका या अधिकृत कर्मचारी की मौजूदगी अनिवार्य होगी, वहीं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए अलग सुरक्षा प्रावधान किए गए हैं। यही नहीं सरकार ने पहली बार स्कूल बसों के किराए को भी नियमन के दायरे में लाया गया है।

अब RTA प्रति छात्र प्रति किलोमीटर आधार किराया तय करेगा और स्कूल या निजी ऑपरेटर निर्धारित किराए से 10% से अधिक शुल्क नहीं ले सकेंगे। साथ ही, हर स्कूल में ट्रांसपोर्ट कमेटी का गठन, बस चालकों और परिचारकों का पुलिस सत्यापन तथा मेडिकल फिटनेस अनिवार्य होगी। सरकार का दावा है कि इससे स्कूल परिवहन व्यवस्था अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनेगी।