logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

Nagpur: कांग्रेस पार्षद शुभम मोटघरे के घर पर आधी रात को अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार; शहर में मचा हड़कंप


नागपुर: नागपुर शहर के कांग्रेस पार्षद शुभम शेषराव मोटघरे के घर पर आधी रात को अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घर के शीशे टूटने से संपत्ति का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शुभम मोटघरे नागपुर शहर के प्रभाग क्रमांक 26 से कांग्रेस के पार्षद हैं। वाठोड़ा इलाके के श्रावणनगर में, स्वामीनारायण मंदिर के पीछे उनका घर है। बुधवार आधी रात करीब 12:30 बजे यह घटना घटी।

ऐसे घटी घटना

नागपुर के वाठोड़ा क्षेत्र स्थित श्रावणनगर में आधी रात करीब 12:30 बजे मोपेड पर सवार होकर दो अज्ञात युवक शुभम मोटघरे के घर के पास पहुंचे। दोनों ने अपना चेहरा ढक रखा था। घर के पास पहुंचते ही उन्होंने मोटघरे के घर की ओर फायरिंग कर दी। इसके बाद कुछ ही पलों में वे मोपेड से तेजी से मौके से फरार हो गए।

गोलीबारी की आवाज होते ही घर के शीशे टूट गए। उस समय शुभम मोटघरे ने जानकारी दी, “मैं बालकनी में था, जबकि मेरी पांच साल की बेटी दरवाजे के पास खड़ी थी।” सौभाग्य से इस गोलीबारी में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मोटघरे ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें हमलावर मोपेड पर आते दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

गोलीबारी करने वालों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया है और गोलीबारी किस हथियार से की गई, इस समेत अन्य पहलुओं की जांच जारी है। हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी किस दिशा से आए थे और फायरिंग के बाद किस रास्ते से फरार हुए, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

गोलीबारी क्यों की गई

कांग्रेस पार्षद के घर पर ही गोलीबारी क्यों की गई, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह हमला किसी निजी रंजिश के चलते हुआ या इसके पीछे कोई राजनीतिक या अन्य कारण है, पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। एक जनप्रतिनिधि के घर पर आधी रात हुई इस फायरिंग से श्रावणनगर इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी व अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।