logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Nanded: थाने से महज़ 200 मीटर दूरी पर चल रहा था स्पा सेंटर, एलसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप


नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड शहर में फर्जीवाड़े और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शहर के व्यस्ततम महात्मा फुले मार्केट इलाके में संचालित स्पा सेंटर पर एलसीबी की टीम ने अचानक छापेमारी कर देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह स्पा सेंटर स्थानीय शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर बेधड़क चलाया जा रहा था।

फर्जी ग्राहक भेजकर बुना गया जाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अवैध धंधा फल-फूल रहा है। खबर की पुष्टि करने के लिए पुलिस टीम ने एक फर्जी ग्राहक (Dummy Customer) बनाकर स्पा सेंटर के अंदर भेजा। जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने 4,000 रुपये लेकर सेवाएं उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की, फर्जी ग्राहक ने बाहर मुस्तैद एलसीबी टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ने स्पा सेंटर पर धावा बोल दिया और अंदर के नजारे को देखकर दंग रह गई।

देश-विदेश की 7 महिलाएं रेस्क्यू
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 7 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। ये महिलाएं नेपाल, नागालैंड, नई दिल्ली, ठाणे और पुणे जैसे विभिन्न क्षेत्रों से यहां लाई गई थीं। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से तीन पुरुषों—हिफजुर रहमान, हारून और यहिया अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस पूरे काले कारोबार का मुख्य संचालक व स्पा सेंटर का मालिक संतोष वाघे पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी के बाद अब स्थानीय शिवाजीनगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस स्पा सेंटर के बाहर 'रिलैक्स, रिफ्रेश एंड हील' का आकर्षक बोर्ड टंगा था और जिसके अंदर इतने बड़े पैमाने पर अनैतिक काम चल रहा था, वह थाने से महज़ कुछ ही कदमों की दूरी पर था। आखिर इतने लंबे समय से नाक के नीचे चल रही इस गतिविधि की भनक स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं लगी, यह अब शहर में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। फिलहाल एलसीबी की टीम मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है