logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जाएगा महाराष्ट्र का AI मॉडल MARVEL, नीति आयोग ने द्वारा आठ उच्च-प्रभाव वाली परियोजनाओं में चयन


नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार द्वारा विकसित अत्याधुनिक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट ‘MARVEL’ को अब राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा। नीति आयोग ने इसे ‘AI for Viksit Bharat 2047’ योजना के तहत देशभर में पुनरुत्पादन योग्य आठ उच्च-प्रभाव वाली परियोजनाओं में शामिल किया है।

दिल्ली में आयोजित एक अहम बैठक में MARVEL के सीईओ हर्ष पोद्दार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष इस AI स्पेशल पर्पज़ व्हीकल (SPV) की क्षमताओं का विस्तार से प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने बताया कि यह मॉडल महाराष्ट्र के 16 विभागों में सफलतापूर्वक कार्यरत है और शासन की दक्षता एवं पारदर्शिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

केंद्रीय मंत्रियों ने MARVEL की कार्यप्रणाली और इसके दूरगामी प्रभाव की सराहना की। इसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की तकनीकी नवाचार में दूरदर्शी पहल का परिणाम बताते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जाना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।यह कदम न केवल ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सशक्त करेगा बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को भी मजबूती प्रदान करेगा। 

देखें वीडियो: