logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

राज ठाकरे से मुलाकात करने शिवतीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भगवान गणेश के किये दर्शन


मुंबई: राज्य में गणेश उत्सव शुरू हो गया है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुम्बई और ठाणे के तमाम महानुभावों, और गणमान्य व्यक्तियों के आवास पर जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी के मद्देनजर गुरुवार को मुख्यमंत्री महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के आवास शिवतीर्थ पर पहुंचे। जहां उन्होंने गणपति के दर्शन किए। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  चंद्रशेखर बावनकुले ने भी ठाकरे से मुलाकात की थी। एक हफ्ते के अंदर तीन प्रमुख नेताओं के मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाओं को और गति मिल गई है। 

बैठक के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री?


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बैठक में किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा, “भगवन गणेश का आगमन हो गया है। उत्साह का माहौल है। हम गणेशोत्सव के अवसर पर एक दूसरे के पास जाते हैं। इसलिए आज मैं राज ठाकरे के पास गणपति के दर्शन के लिए आया हूं। यह एक सद्भावना उपहार था। बीच में उनका ऑपरेशन हुआ और मैं उनका स्वास्थ्य जानने और भगवान गणेश के दर्शन करने आया। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। तो इससे क्या समीकरण निकलेंगे?”

पुरानी बातों को किया याद 


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। राज ठाकरे और आपने बालासाहेब ठाकरे के साथ मिलकर काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज ने उस समय राज्य में शिवसेना में भी काम किया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बैठक में राजनीति पर चर्चा नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: