logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

स्कूलो को लेकर राज्य कैबिनेट का बड़ा निर्णय, 1100 करोड़ किए मंजूर; 63 हजार से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारियों को होगा लाभ


मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के सरकारी स्कूलो को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जिसके तहत सरकार ने प्रदेश के स्कूलों को अनुदानित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 1100 करोड़ की राशि को भी मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी सरकार के प्रवक्ता और मंत्री दीपक केसरकर ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

केसरकर ने कहा कि, “कैबिनेट ने सभी स्कूलों और इकाइयों को 20 प्रतिशत तक की सब्सिडी देने का फैसला किया है। जिन स्कूलों को सब्सिडी नहीं है उन्हें 20 प्रतिशत सब्सिडी, 20 प्रतिशत सब्सिडी वाले लोगों को 40 प्रतिशत और 40 प्रतिशत सब्सिडी वाले लोगों को 60 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया।"

63 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे लाभान्वित

केसरकर ने कहा कि, "कैबिनेट के इस फैसले से 63 हजार 338 शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस फैसले से सरकार पर हर साल 1160 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।" उन्होंने आगे कहा, “इससे शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी लाभ होगा और विद्यालयों को 20 प्रतिशत उपदान दिये जाने से राज्य के अनेक विद्यालयों को लाभ होगा।”