logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Terrorist Yakub Memon Grave Renovation: भाजपा पर भड़के आदित्य ठाकरे, पूछा-ओसामा की तरह क्यों नहीं समुन्द्र में दफनाया?


मुंबई: आतंकी याकूब मेमन की कब्र को मजार बनाने (Terrorist Yakub Memon Grave Renovation) को लेकर भाजपा लगातार शिवसेना और महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमलावर है। भाजपा के आरोपों पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि, "याकूब मेमन को समुद्र में क्यों नहीं दफनाया गया जैसे ओसामा बिन लादेन को समुद्र में दफनाया गया था? जब इसे दफनाया गया था तब किसकी सरकार थी?” इसी के साथ उन्होंने कहा कि, आरोप लगाते समय यह देखना भी जरूरी है कि सही स्थिति क्या है। 

उन्होंने कहा, 'राजनीति होनी चाहिए लेकिन यह कितना नीचे तक जा सकती है इसकी भी एक सीमा होती है। आज लगाए गए आरोप झूठे हैं। धार्मिक विवाद पैदा करना सही नहीं है।" उन्होंने कहा, साथ ही, "वास्तविक स्थिति को सामने लाना आवश्यक है। जब उसे दफनाया गया, तो बड़ी सुरक्षा प्रदान की गई थी, और दफनाते समय लोगों की भारी भीड़ थी।"
ठाकरे ने सवाल पूछते हुए कहा कि, मेनन की लाश को ओसामा बिन लादेन की तरह समुद्र में क्यों नहीं दफनाया? वह कब्रिस्तान निजी है। वास्तव में सरकार कौन थी जब इसे दफनाया गया था? क्या वे नहीं जानते कि यह ट्रस्ट निजी है?” 

चुनाव को देखते उठाये जा रहे मुद्दे 


उन्होंने कहा, 'मुद्दे सामने आ रहे हैं कि चुनाव नजदीक हैं। औरंगाबाद से भी इस तरह के मुद्दे सामने आ रहे थे, आखिरकार मीडिया के जरिए सच्चाई सामने आ ही गई। आरोप लगाते समय यह देखना जरूरी है कि वास्तविक स्थिति क्या है। कुछ भी कह सकते हैं। 2015 में जब हम सरकार में थे तब हमारी कितनी बात सुनी गई थी। 

पुलिस ने हटाई लाइट


मेमन की कब्र दक्षिण मुंबई के मरीन लाइन्स इलाके में बड़ा कब्रिस्तान में है। इस कब्र को कंचों और एलईडी लाइटों से सजाया गया था। कब्र को फूलों की पंखुड़ियों से सजाया गया था। यह स्थान बेरियल वक्फ बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस विवाद के सामने आने के बाद खबर है कि मुंबई पुलिस ने इस जगह पर कार्रवाई की है। कहा जाता है कि इस कब्र पर लगी एलईडी लाइटों को हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: