logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

Shivsena Politics: शिवाजी पार्क में ही होगी उद्धव गुट की दशहरा रैली, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति


मुंबई: शिवसेना उद्धव गुट की रैली को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने ठाकरे को शिवजी पार्क में दशहरा के मौके पर रैली करने की अनुमति दे दी है। ज्ञात हो कि, रैली के लिए शिंदे गुट और उद्धव गुट ने बीएमसी अनुमति मांगी थी। जिस पर मनपा ने दोनों की मांग को ख़ारिज करते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। जिसके विरोध में उद्धव गुट हाईकोर्ट पहुंचा और अनुमति के लिए याचिका लगाई। जिसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह निर्णय दिया है। 

बीकेसी मैदान पर शिंदे गुट की रैली

दशहरा मैदान में रैली को लेकर शिंदे और उद्धव गुट ने शिवजी मैदान पर रैली करने की अनुमति मांगी थी। जिस पर बीएमसी ने शिंदे गुट को बीकेसी मैदान पर रैली करने की इजाजत दी थी। वहीं उद्धव गुट को शिवाजी  मैदान पर सभा की इजाजत देने की मांग को अस्वीकार कर दिया था। इस दौरान बीएमसी ने लॉ एंड आर्डर का हवाला दिया था। 

बीएमसी को लगाई फटकार 

अपना आदेश सुनाते हुए अदालत ने बीएमसी को फटकार भी लगाई। अदालत ने कहा कि, नगर पालिका के फैसले को खारिज करने का फैसला वास्तविकता पर आधारित नहीं है। उसने अपने अधिकारों का दुरूपयोग किया। इसी के साथ शिंदे गुट के विधायक सदा सरवरकर की याचिका को खारिज कर दिया। 

 

पुलिस करें सभा की वीडियो ग्राफ़ी 

अदालत ने दादर पुलिस की संख्या बल को देखते हुए कानून व्यवस्था पर चिंता भी जताई है। अदालत ने पुलिस को आदेश किया है कि, सभा में अगर किसी भी तरह का अव्यवस्था या माहौल बिगड़ता है तो भविष्य में सभा की अनुमति नहीं दी जाए। इसी के साथ पूरी सभा का वीडियो ग्राफ़ी करने का आदेश भी पुलिस को दिया है।