logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट


नागपुर/मुंबई: महाराष्ट्र में इस समय मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं, जहाँ एक ओर विदर्भ और मराठवाड़ा में सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी ओर बेमौसम बारिश का साया मंडरा रहा है। अकोला और वाशिम जैसे जिलों में पारा 42°C के पार पहुँच चुका है और मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में लू (Heatwave) का प्रकोप और अधिक बढ़ने वाला है।

एक तरफ जहाँ नागरिक भीषण उमस और गर्मी से बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ 24 और 25 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि विदर्भ में 28 अप्रैल को 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि व बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में बारिश का 'येलो अलर्ट'
गर्मी के बीच ही मौसम विभाग ने बेमौसम बारिश की चेतावनी भी जारी की है,

  • मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा: 24 और 25 अप्रैल को बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • विदर्भ: 28 अप्रैल को तेज हवाओं (30-50 किमी/घंटा) के साथ तूफानी बारिश का अनुमान।
  • कोंकण और गोवा: 24 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम के इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता और किसानों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें।

वहीं, किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए सुबह या शाम के समय हल्की सिंचाई करने, जमीन में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग का उपयोग करने और नई पौध को 'शेड नेट' से ढकने का सुझाव दिया गया है। हवा की तेज गति को देखते हुए फसलों और पेड़ों के नुकसान की आशंका है, इसलिए सभी को मौसम के पूर्वानुमान पर लगातार नजर रखने और सतर्क रहने की अपील की गई है।