logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डेढ़ करोड़ चोरी मामला: पुलिस ने छत्तीसगढ़ से बरामद किए 77.50 लाख, आरोपी अभी भी फरार


नागपुर: मानकापुर पुलिस थाने के साईं नगर परिसर में एक मेडिकल उपकरण विक्रेता महिला के घर में सेंध लगाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए की सेंधमारी हुई थी। इस वारदात को कलमना के कुख्यात सेंधमार नरेश महिलांगे ने अंजाम दिया था। महिलांगे के राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ स्थित घर में दबिस देकर पुलिस ने 77 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए है। हालांकि आरोपी महिलांगे पुलिस के हाथ नहीं लग पाया जिसकी सरगर्मी से खोजबीन की जा रही है। इस मामले में आरोपी के पिता को पुलिस ने ग्रिफ्तार किया है।

मेडिकल उपकरण की बिक्री करनेवाली 52 वर्षीय मनीषा विजय कपाई का मानकापुर के साईबाबा नगर में बंगला है। एक साल पहले मनीषा के पति की मृत्यु हो गई है। इसके बाद से मनीषा बेटी की मदद से कारोबार संभालती है। उनके पास पति की बीमा राशि तथा कारोबार की नकदी रखी हुई थी। मनीषा मां की मृत्यु होने के कारण 14 मई को बेटी के साथ अमृतसर  गई हुई थी। 

इसी दौरान उनके बंगले में यह चोरी हो गई आरोपियों ने बड़ी मात्रा में नकदी तथा गहने चुरा लिए थे। मनीषा की शिकायत पर मानकापुर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान ही पुलिस को सीसीटीवी में संदिग्ध महेश महिलांगे नजर आया। वह बोरी में नकदी तथा गहने ले जाते हुए दिखाई दिया। 

मानकापुर पुलिस को महिलांगे के राजनांदगांव स्थित पिता के घर में छिपे होने का पता चला। पुलिस ने वहां दबिस दी। इसके पहले ही महिलांगे प्रेमिका के साथ फरार हो गया था। पुलिस को महिलांगे के पिता के घर से 77 लाख 50 हजार रुपए तथा अपराध में इस्तेमाल गाड़ी मिली है । उसके पिता को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।