logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- क्या छुपा रहे वही जाने?


नागपुर: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के जाने को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस (Congress) ने केंद्र सरकार (Central Government) पर राहुल को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस के इस आरोप पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, "कुछ लोग कुछ भी बोलकर मीडिया में बने रहना चाहते हैं। उन्हें समझता नहीं की कौन-सा विषय कितना गंभीर है।"

ठाकुर भंडारा-गोंदिया में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने नागपुर पहुंचे थे। वहीं वापसी के दौरान पत्रकारों को संबोधित किया। इसी दौरान राहुल गांधी के पूछे सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। ठाकुर ने आगे कहा, "राहुल गांधी महिलाओं को लेकर गंभीर है तो उन्हें पुलिस को सही जानकारी देनी चाहिए। एक सांसद के नाते उनकी यह जिम्मेदारी भी है। केंद्रीय मंत्री ने इसी के साथ सवाल भी उठाया। उन्होंने कहा, "इस मामले में राहुल गांधी क्या छिपा रहे हैं। तब सभी बोला था या अब झूठ बोल रहे हैं। ये तो वही जाने।"

क्या है पूरा मामला?

30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दौरान बड़ा दावा किया था। उन्होने कहा था कि, यात्रा के दौरान उन्हें कई महिलाएं मिली, जिन्होंने बताया कि, उनके परिचितों ने उनके साथ बलात्कार किया। वहीं जब हमने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि, हम पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराएँगे। इससे हमें परेशानी होगी। इस को लेकर दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को नोटिस जारी किया था और पीड़ितों की जानकारी मांगी। इसी के सिलसिले में आज पुलिस राहुल के आवास पर पहुंची और जानकारी मांगी।