logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

16 अप्रैल को शहर में महाविकास अघाड़ी, सुनील केदार बोले- सभी में होगी ऐतिहासिक उपस्थित


नागपुर: क़स्बापेठ विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद से महाविकास अघाड़ी में बेहद उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में तीनों पार्टी ने एमवीए के बैनर तले राज्य भर में दौरा और सभा करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में एमवीए द्वारा दो सभा का आयोजन किया जा चूका हैं। वहीं तीसरी सभा नागपुर में 16 अप्रैल को होने वाली है। इसको लेकर जिले के तीनों दलों के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दिया है। इसी को लेकर नागपुर सभा के संयोजक सुनील केदार ने पत्रकारों को संबोधित किया और सभा को लेकर जानकारी दी।

नागपुर के प्रेस क्लब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश चतुर्वेदी की अगुवाई में आयोजित इस प्रेसवार्ता में सुनील केदार, राजेंद्र मूलक, नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे, एनसीपी शहर प्रमुख दुनेश्वर पेठे सहित तीनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

नागपुर विभाग के हर जिले में प्रेस वार्ता

कांग्रेस नेता ने कहा, "नागपुर जिले के हर जिलों में महाविकास अघाड़ी के नेता पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। वर्धा में सांसद बालू धानोरकर, चंद्रपुर में राजेंद्र मूलक, गडचिरोली में अभिजीत वंजारी और गोंदिया-भंडारा में विजय वडेट्टीवार पत्रकारों को संबोधित करेंगे।" उन्होंने आगे बताया कि, “इन प्रेस वार्ता में महाविकास अघाड़ी में शामिल तीनों पार्टियों के नेता भी मौजूद रहेंगे।”

एमवीए एक सभी बड़े नेता होंगे शामिल 

केदार ने बताया कि, "नागपुर में आयोजित होने वाली सभा में उद्धव ठाकरे,अजित पवार,अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण समेत अन्य बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान राज्य के अंदर पिछले ढाई साल में महाविकास अघाड़ी सरकार ने जो काम किया है उसे और वर्तमान सरकार की घोषणाबाजी के बारे में जनता को बताया जाएगा। 

जनता का मिला रहा अभूतपूर्व समर्थन

केदार ने कहा, "पिछले दिनों हमने जो सभा देखी। उसमें जनता का क्या समर्थन मिला वह सभी ने देखा। खेड़ा हो, मुंबई हो या संभाजीनगर हो हमने देखा महाविकास अघाड़ी की सभा में जनता ने क्या समर्थन दिया। मैं ये समझाता हूँ कि, यह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी सरकार के किये कामो का परिणाम है जो जनता हमारा समर्थन कर रही है।