logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur Metro 2nd Phase: राज्य कैबिनेट ने परियोजना के संशोधित प्रस्ताव को दी मंजूरी


नागपुर: राज्य कैबिनेट (State Cabinet) ने नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण (Nagpur Metro Second Phase) के संशोधित 6708 करोड़ के बजट को अपनी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद दूसरे चरण के काम पर आरही अड़चन दूर हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।

नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण के अंदर 43.80 किमी ट्रैक बनाया जाएगा, जिसमें 32 स्टेशनों का निर्माण होगा। इसके तहत रूट नंबर 1-ए मिहान से एमआईडीसी ईएसआर (18.65 किमी और 10 मेट्रो स्टेशन), रूट नंबर 2-ए ऑटोमेटिक चौक से कन्हान नदी (13 किमी और 12 मेट्रो स्टेशन), रूट नंबर 3-ए लोकमान्य नगर से हिंगाना (6.65 किमी और सात मेट्रो स्टेशन), रूट नंबर 3-ए प्रजापति नगर से ट्रांसपोर्ट नगर (5.50 किलोमीटर और तीन मेट्रो स्टेशन) बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था भूमिपूजन

2014 में नागपुर मेट्रो के पहले चरण का काम शुरू हुआ था और 2021 में समाप्त हुआ था। वहीं दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। पिछले साल दिसंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका भूमिपूजन किया था। वर्तमान में कामठी रोड स्थित रूट पर भूमि परिक्षण का काम किया जा रहा है।

50-50 प्रतिशत केंद्र और राज्य का हिस्सा

नागपुर मेट्रो में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 50:50 रहेगी। केंद्र और राज्य खर्च के कुल हिस्से का 16.73 प्रतिशत खर्च देंगे। वहीं 3585.60 करोड़ रूपये का कर्जा लिया जाएगा। वहीं कुछ हिस्सा मनपा का भी होगी। राज्य सरकार ने 2028 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।