logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की चूक से गोदकर की हत्या, फिर हुआ फरार


नागपुर: पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान माधुरी सरोदे (40, नवनीत नगर) के रूप में की गई है। हत्या के बाद आरोपी  मनोज सरोदे (45) वहां से फरार हो गया है। आरोपी मुलता वर्धा जिले के आर्वी का रहने वाला है, छह महीने पहले ही वह काम के सिलसिले में परिवार के साथ वाड़ी क्षेत्र में रहने के लिए आया था। आरोपी के एक बेटा और बेटी भी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी वाड़ी के ही किसी निजी कम्पनी में काम करता था। जिस समय घटना हुई उस समय आरोपी और पत्नी ही घर में मौजूद थे। परीक्षा होने के कारण बड़ी बेटी परीक्षा देने आर्वी गई हुई थी, वहीं बेटा पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के यहाँ सोने गया था। शुक्रवार की आरोपी मनोज और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में चाकू से हमला कर दिया। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वहीं जब पड़ोसियों ने देखा तब यह घटना सामने आई।

तुरंत की बात की जानकारी वाड़ी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सुबह-सुबह हुए हत्या के कारण नागरिकों में दहशत का माहौल है।