logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारी बारिश से जिले के तालाब हुए लबालब, तोतलाडोह 81 तो वडगाव 91 प्रतिशत भरा


नागपुर: बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक हुई जोरदार बारिश के कारण जिले के सभी तालाब पानी से भर गए हैं। नगर शहर को पानी पूर्ति करने वाले तोतलाडोह, वडगाव सहित नवेगांव खैरी सहित तमाम छोटे और बड़े तालाब पानी में पूरी तरह भर गए। बारिश को देखते हुए वडगाव बांध के 21 गेट 50 मीटर खोल दिए हैं। जिससे 945 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जारहा है।

12 घंटे की बारिश में जिले के तमाम प्रमुख तालाब पानी ने भर गए। तोतलाडोह 81, वडगाव 91, नवेगांव खैरी 74 और नंद 67 प्रतिशत भर गए हैं। वहीं पानी को बढ़ते देख डगाव बांध के 21 गेट 50 मीटर खोल दिए हैं। जिससे 945 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इसी के साथ छिंदवाड़ा के चौरई बांध के दो गेट 0.3 सेंटिंमीटर खोल दिया गया है। जिससे 94 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। 

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

बुधवार को हुई बारिश बारिश के बीच मौसम विभाग ने 28 जुलाई के बीच येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने जिले के अंदर भारी बारिश के साथ  बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं 29 और 30 जुलाई को छींटे के साथ बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है।