logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मौसम का 'डबल अटैक': 41°C की तपिश के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट'


नागपुर: महाराष्ट्र में कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां सूरज आग उगल रहा है और तापमान 41°C के पार पहुँच गया है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस बदलते मौसम ने आम जनता के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।

गर्मी का सितम: अकोला सबसे गर्म

फरवरी के मध्य से शुरू हुई हीट वेव ने मार्च के दूसरे हफ्ते तक रौद्र रूप धारण कर लिया है। बुधवार को विदर्भ का अकोला जिला राज्य में सबसे गर्म रहा, जहाँ पारा 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।

इन जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी (13-14 मार्च)

चिलचिलाती गर्मी के बीच अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने निम्नलिखित जिलों के लिए चेतावनी दी है:

  • 13 मार्च (शुक्रवार): यवतमाल और चंद्रपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट।
  • 14 मार्च (शनिवार): नागपुर, वर्धा, यवतमाल और चंद्रपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना।
  • मराठवाड़ा: लातूर, धाराशिव, नांदेड़, परभणी, बीड और हिंगोली में भी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है।
  • मध्य महाराष्ट्र: पुणे समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।


कोंकण और मुंबई में हीट वेव का 'ऑरेंज अलर्ट'

विदर्भ में जहाँ बारिश की आहट है, वहीं मुंबई, पालघर और ठाणे के लिए मौसम विभाग ने हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तटीय इलाकों में उमस और बढ़ते तापमान के कारण स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है।

 किसानों पर संकट के बादल

दिसंबर से फरवरी तक रुक-रुक कर हुई बेमौसम बारिश ने पहले ही रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है। अब एक बार फिर ओलावृष्टि और तेज हवाओं की भविष्यवाणी ने किसानों की नींद उड़ा दी है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि यदि फसल कट चुकी है, तो उसे सुरक्षित स्थानों पर रखें।