logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच की सटोरियों पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी सहित साढ़े पांच लाख का माल जब्त


नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद मानकापुर के कार्तिक नगर में चल रहे क्रिकेट सट्टा अड्डे का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 5,71,000 रुपयों का माल भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए मानकापुर पुलिस के हवाले किया गया है।

क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम को जानकारी मिली थी कि मानकापुर के कार्तिक नगर स्थित बोधड लेआउट में कुछ लोग आईपीएल के चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच में लाइव क्रिकेट मैच में सट्टा खेल रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मार कारवाई कर चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों में फरहान अली लियाकत अली, शोएब अली शाकिब अली, इमरान अली जाहिर अली और इरशाद रफीक कुरेशी का समावेश है. इस कार्रवाई के दौरान मौके से पुलिस ने मोबाइल फोन लैपटॉप 3 दुपहिया वाहन सहित 5,71,000 रुपयों का माल बरामद किया है. आरोपियों को माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए मानकापुर पुलिस के हवाले किया गया है।