logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहर में लगेंगे 1100 नए सीसीटीवी कैमरे, बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखते स्मार्ट सिटी का निर्णय


नागपुर: उपराजधानी नागपुर दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। जनसंख्या बढ़ने के कारण शहर का दायरा भी लगातार बड़ा होता जा रहा है। इस कारण अपराधिक घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के बढते दायरे और घटनाओं को देखते हुए कई क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत दिखाई पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए नागपुर स्मार्ट सिटी ने शहर में 1100 नए कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। 

सोमवार को नागपुर पुलिस आयुक्त डॉक्टर रविन्द सिंघल और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जहां शहर की सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान शहर के कई संवेदनशील सहित प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बारे में विस्तार से बात हुई। हाल ही में जिन क्षेत्रों में महिलाओं से संबंधित अपराधिक घटना ज्यादा हुई हैं, पुलिस आयुक्त ने उन क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान देने और कैमरे लगाने का निर्देश स्मार्ट सिटी को दिया है। जिसके बाद इन क्षेत्रों का चयन भी शुरू हो गया है। 

वर्तमान में नागपुर शहर में 3300 कैमरे लगाएं गए हैं। जिसके माध्यम से शहर की निगरानी की जा रही है। हालांकि, इनमें से केवल 2200 ही चालू हैं, बाकि 1100 रखरखाव नहीं होने या अन्य कारणों से बंद हैं। पिछले कई समय से शहर में कैमरों की संख्या बढ़ान  की मांग की जा रही थी। जिसे अब जाकर स्वीकार कर लिया गया है।