logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

चोरी के इरादे से आए युवक ने पत्थर से कुचलकर ऑटो ड्राइवर की हत्या, वारदात सीसीटीवी में कैद


नागपुर: सीताबर्डी पुलिस थाने के हनुमान मंदिर गली स्थित गुजरात लॉज के सामने शुक्रवार तड़के एक युवक ने पत्थर से कुचल कर एक ऑटो चालक की हत्या कर दी।मृतक लश्करीबाग निवासी राजकुमार यादव बताया जा रहा है। मृतक होटल के बाहर ही सोया हुआ था उसी दौरान चोरी के इरादे से आये इस युवक ने उसकी हत्या कर दी। यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। आरोपी की पहचान साहिल राउत के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सीताबर्डी पुलिस थाने के हनुमान मंदिर गली स्थित गुजरात लॉज के सामने एक ओटे पर खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई देने के बाद इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक 55 वर्षीय लश्करीबाग निवासी राजकुमार यादव था जो कि एक ऑटो चालक है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पता चला कि एक अज्ञात युवक जो कि चोरी के इरादे से शुक्रवार तड़के वहां आया था। 

पत्थर से कुचलकर राजकुमार यादव की हत्या की थी और वहां से भाग गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।