logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच अब्दुल सत्तार का बड़ा बयान, कहा- मैं कृषि मंत्री रहूँगा या नहीं मुझे भी नहीं पता


नागपुर: पिछले कुछ समय से राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू है। उद्धव ठाकरे गुट (Udhav Thackeray Group) लगातार सरकार के गिरने की भविष्यवाणी कर रही है। वहीं दूसरे तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) नेताओं द्वारा सरकार का मुखिया बदलने की बात कही जा रही है। इन्हीं चर्चाओं के बीच कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार (Abull Sattar) ने अपने और सरकार के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दया है। उन्होंने कहा कि, "मैं कितने दिन कृषि मंत्री रहूंगा मुझे भी नहीं पता।" 

सत्तर गुरुवार को नागपुर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने वानमति में खरीफ बुवाई को लेकर नागपुर विभाग के सभी जिलों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी शामिल करेगी। जहां अधिकरियों को संबोधित करते हुए राज्य के कृषि मंत्री ने यह बात कही। 

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, "हर जिलाधिकारी ने या कलेक्टर ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तय किया की संयुक्त काम करना है और जितनी भी सरकार की योजना है उसे लागू करने हो तो वह होकर ही रहेगा। कृषि विभाग द्वारा जो काम दिया गया और हमने टारगेट तय कर लिया तो अगले साल खरीफ की बुवाई के दौरान, अगले साल मैं कृषि मंत्री रहूँगा की नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। लेकिन आप अधिकारी रहेंगे।"  उन्होंने आगे कहा, “हमारे और सरकार के बीच चलता रहता है, सरकार आती और जाती रहती है। लेकिन अधिकारी द्वारा किया काम उनके नाम से ही जोड़ा जाता है।”

शिंदे गुट ने माना निर्णय उनके खिलाफ!

सत्तार का यह बयान सामने आने के बाद चल रही उन चर्चाओं को और बल मिल गया है कि जल्द ही शिंदे-फडणवीस सरकार गिरने वाली है। राजनीतिक पंडितों द्वारा कृषि मंत्री के बयान को सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट के 16 विधायकों पर आने वाले निर्णय से जोड़ा जाने लगा है। चर्चा शुरू हो गई है कि, शिंदे गुट के विधायक भी सुप्रीम कोर्ट का निर्णय उनके खिलाफ आएगा ऐसा मान चुके हैं। 

संजय राउत ने डेथ वारंट जारी होने की कही थी बात 

पिछले दिनों उद्धव गुट नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिंदे सरकार का डेथ वारंट जारी होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि, शिंदे-फडणवीस सरकार के खिलाफ डेथ वारंट जारी हो चूका है। सिर्फ तारीख का ऐलान होना बाकी है।" राउत ने आगे कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले में देरी के कारण इस सरकार की लाइफलाइन बढ़ गई। आने वाले 15-20 दिनों में यह सरकार गिर जाएगी।”