logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

21 महीने बाद नागपुर पहुंचे अनिल देशमुख; कार्यकर्ताओं ने किया जंगी स्वागत, बोले- उत्साह देख मैं बहुत खुश


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) 21 महीने बाद नागपुर पहुंचे। 100 करोड़ की वसूली मामले में जमानत मिलने के बाद पहली बार अपने गृह जिले पहुंचे। देशमुख के आगमन पर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जंगी स्वागत किया। बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता नागपुर के बाबासाहेब आंबेडकर अंतराष्ट्रीय विमान स्थल पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का स्वागत देख देशमुख भावक हो गए।

कार्यकर्ताओं का उत्साह देख बहुत खुश 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए देशमुख ने कहा, "21 महीने के बाद मैं अपने गाँव नागपुर आ रहा हूँ। मैं इससे बहुत खुश हूं। मुझे झूठे अपराध में फंसाया गया। मैं बहुत खुश हूं। इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आए हैं। मैं सभी को देखकर बहुत खुश हूं। मेरे बेटे ने लगातार काटोल विधानसभा का दौरा किया और क्षेत्र के नागरिकों के साथ बातचीत की। लगातार नागरिको के संपर्क में बने रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। मैं उनका उत्साह देखकर बहुत खुश हूं

ढालो नगाड़ो के साथ पहुंचे कार्यकर्ता 

जमानत मिलने  के बाद देशमुख पहली बार नागपुर पहुंच रहे हैं। अपने नेता के नागपुर आगमन को लेकर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी की थी। एनसीपी के झंडे, सहित ढोल वादक के साथ कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इसी के साथ एक जिप्सी को भी सजाया गया। जिस पर देशमुख नागपुर एयरपोर्ट से अपने घर के लिए निकले। इस दौरान उनके ऊपर क्रेन से फूलों की बारिश करवाई गई।"

शहर भर में होर्डिंग्स

अनिल देशमुख के बंगले को उनके स्वागत के लिए फूलों से सजाया गया है। घर के प्रवेश द्वार के पास अनिल देशमुख और शरद पवार के कट-आउट लगाए गए हैं। एनसीपी कार्यकर्ताओं ने शहर भर में 'संघर्ष के योद्धा' बताते हुए अनिल देशमुख के होर्डिंग लगाए हैं। वहीं सिविल लाइन्स स्थित देशमुख के घर के सामने कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई है। देशमुख के आगमन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर ख़ुशी जताई।