logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनिल देशमुख ने किया शरद पवार का समर्थन, बोले- समझौता करने से किया इनकार, तो दूसरे दिन पड़ी रेड


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने अजित सहित बगावत करने वाले विधायकों पर बड़ा आरोप लगया। उन्होंने कहा कि, “ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए ये नेता भाजपा के साथ चले गए हैं। वहीं अनील देशमुख का जिक्र करते हुए कहा कि, जो नहीं गए उन्हें जेल जाना पड़ा। पवार के इस बयान पर देशमुख की प्रतिक्रिया सामने आई है। एनसीपी प्रमुख की बात का समर्थन करते हुए कहा कि, ”,मैंने समझौता करने से इनकार कर दिया और दूसरे दिन ही मेरे यहाँ ईडी की रेड पड़ गई।" 

सोमवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, “शरद पवार ने जो बात कही है वह पूरी तरह सही है। मुझ पर भी 'उस' मामले को लेकर बीजेपी नेताओं से सुलह करने का दबाव था। लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया। इस कारण परमवीर सिंह के जरिये मुझपर पर झूठे आरोप लगवाए और कार्रवाई की। मैंने बस इतना कहा था कि मैं समझौता नहीं करूंगा। फिर अगले दिन मुझ पर छापा मारा गया और कार्रवाई की गयी।”

क्या कहा था शरद पवार ने?

शरद पवार ने रविवार को पुणे में एक सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने अपने भतीजे और बगावत करने वाले विधायकों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होने कहा कि, “हाल ही में हमारे कुछ लोग सरकार में शामिल हुए हैं। वे कह रहे हैं कि वे विकास के मुद्दे पर गए थे लेकिन इसका कोई बड़ा मतलब नहीं था। उनमें से कुछ ईडी जांच के दायरे में थे, उनमें से कुछ जांच का सामना नहीं करना चाहते थे। लेकिन अनिल देशमुख जैसे कुछ ने जेल जाना स्वीकार कर लिया। अनिल देशमुख ने विचारधारा से समझौता करने से इनकार करते हुए कानून का सामना करने का निर्णय लिया है।”