logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सावधान! अब समृद्धि महामार्ग पर घिसे हुए टायर वाली कार ले जाना पड़ेगा महंगा, पकडे जाने पर चुकाना पड़ेगा इतना जुर्माना


नागपुर: समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रादेशिक परिवहन विभाग और महाराष्ट्र रास्ते विकास परिमंडल ने कमर कस ली है। इसी के मद्देनजर आरटीओ ने समृशि महामार्ग पर घिसे हुए चार पहिया वाहनों के यातायात पर प्रतिबंध लगा दी है। इसी के साथ टोल नाके पर चेकिंग कर घिसे हुए टायर वाले तीन वाहनों पर 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। आरटीओ की इस कार्रवाई से यात्रियों में हड़कंप मच गया। 

समृद्धि हाईवे पर लगातार हो रहे जानलेवा हादसे आम नागरिकों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा रहे हैं. लिहाजा राज्य परिवहन विभाग ने अब यहां आरटीओ की मदद से वाहनों की जांच, अनिवार्य काउंसलिंग शुरू कर दी है ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके. उसी के तहत गुरुवार को नागपुर आरटीओ ने चार पहिया वाहनों के टायरों की 'ट्रेड डेप्थ इंडिकेटर' से जांच की. इसमें टायर में रबर की डेंसिटी चेक की गई।

इस दौरान कुछ वाहनों के टायर जरूरत से ज्यादा घिसे हुए पाए गए। इन टायरों के साथ लगातार गाड़ी चलाना खतरनाक है। इसलिए इन दोनों वाहनों को हाईवे से गुजरने से रोक दिया गया। नागपुर ग्रामीण के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विजय चव्हाण ने बताया कि इसके अलावा केंद्रीय मोटर वाहन सड़क सुरक्षा अधिनियम 190 के तहत इन दोनों वाहनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

100 दिन में 900 हादसे

पहले 100 दिनों में नागपुर और शिर्डी के बीच 900 दुर्घटनाएं हुईं। इसमें 22 मार्च तक 32 जानलेवा हादसे शामिल हैं। 15 फीसदी हादसे टायर पंक्चर के कारण होते हैं, जबकि 12 फीसदी हादसे टायर फटने के कारण होते हैं। इसलिए पुराने टायर वाले वाहनों पर रोक लगाकर बड़ी दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।