logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एम्स में भर्ती गडचिरोली की मृत किसान महिला की किड़नी का हुआ दान


नागपुर: नागपुर में अवयदान के महत्व को बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है.बीते कुछ दिनों में तीसरी बार सफल अवयदान हुआ है. इस बार गडचिरोली की एक किसान महिला की दोनों किड़नी का सफल अवयदान किया गया.गडचिरोली जिले की कुरड़ में रहने वाली 55 वर्षीय मंदाबाई ठाकरे को जुलाई के महीने में तबियत ख़राब होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया.14 जुलाई को उन्हें नागपुर स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया.जहां ब्रेन ट्यूमर का निदान हुआ.इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी.इसके बाद डॉक्टरों ने मृत  मंदाबाई के परिजनों को अवयदान को लेकर समुपदेशन किया। परिवार ने हामी दी.इसके बाद जोनल ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेशन सेंटर की तरफ से  अवयदान किये जाने की प्रक्रिया शुरू हुई.नियम के तहत मृत महिला की दोनों किडनी का जरूरतमंद मरीजों को दान में उपलब्ध कराई गई