logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सावनेर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा; ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो की हालत गंभीर


नागपुर: सावनेर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवक घायल हो गए है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर होने पवार तीनों को इलाज के लिए नागपुर रवाना कर दिया गया है। घायलों में से दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान राजेश चंदु वंशकर 20, हीरा बाबुलाल झा 25 और हिरेंन्द्र रघुवीर करण 25 तीनो उचाड़ तहसील इंदरगड जी.दतीया मध्यप्रदेश के निवासी हैं। यह हादसा सुबह तड़के हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अपने गांव वापस जाने हेतु रेलवे स्टेशन सावनेर पहुंचे थे। ट्रेन न होने से रेलवे स्टेशन से नागपुर की ओर थोडी दूरी पर पटरियों किनारे रखी गिट्टी पर बैठे थे। सुबह तड़के 4.30 के करीब नागपुर से छिंदवाड़ा की ओर जाने वाली ट्रेन कि चपेट मे आने से जख्मी हो गये। इस हादसे में राजेश वंशकर को मामूली चोटें आई, वहीं हीरा झा व हिरेन्द्र करण की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नशे में थे तीनों युवक

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शायद तीनो युवक नशा पान करने हेतु वहा बैठे थे। नशा ज्यादा होने के कारण उन्हें सामने से अति ट्रेन दिखाई नहीं दी, जिससे यह घटना होने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सावनेर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भेजा। शुरुआती जांच के बाद मामला रेलवे पुलिस को सौंप दी है।