logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जनता को बड़ी राहत, सीएनसी के दामों में 10 रुपये की कटौती; उपराजधानी में अब इतनी हुई कीमत


नागपुर: उपराजधानिवासियों को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत कम होने के बाद नागपुर में सीएनजी के दामों में 10 रूपये की कटौती की है। इसके बाद शहर में एक किलो सीएनजी के दाम अब 89.90 रूपये हो गए हैं। ज्ञात हो कि, बीते एक साल में शहर में सीएनजी के दामों में 27 रूपये की कटौती हुई है। 

15 अगस्त की रात से नागपुर में सीएनजी के दाम 10 रुपये प्रति किलो कम हो गए हैं, इसलिए प्रति किलो सीएनजी की कीमत फिलहाल 89 रुपये 90 पैसे है। 15 अगस्त तक सीएनजी की कीमत 99 रुपये 90 पैसे प्रति किलो थी।

दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल इसी अवधि के दौरान सीएनजी की कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम थी। तब पूरे देश में नागपुर में सीएनजी सबसे महंगी थी। इसके बाद धीरे-धीरे सीएनजी की कीमत घटाकर 116 रुपये प्रति किलो और फिर 106 रुपये प्रति किलो कर दी गई।

नागपुर में बड़ी संख्या में ऑटो सीएनजी से चलते हैं, इसलिए रेट में इस कटौती से ऑटो चालकों को काफी फायदा हो रहा है। सीएनजी की कीमतें गिरने से कई वाहन चालकों ने भी राहत व्यक्त की है। इस बीच, हालांकि सीएनजी की कीमत गिर रही है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमत कब घटेगी यह सवाल अभी भी एक आम सवाल है।