logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनावी मौसम में जनता को बड़ा झटका, बिजली के दामों में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी


नागपुर: चुनावी समर में जनता को बड़ा झटका लगा है। महावितरण ने एक अप्रैल 2024 से बिजली के दामों में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। एक तरफ जनता पहले से ही महंगाई से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ बिजली कंपनियों के इस निर्णय से बड़ा झटका लगा है। 

महावितरण द्वारा जारी किये नए टैरिफ प्लान के तहत। पहले जहां नागरिको को 0 से 100 यूनिट के लिए 5.58 रुपये प्रति यूनिट की दर से देना पड़ रहा था जो अब 5.88 रुपये यूनिट से देना पड़ेगा। यानी की अब ग्राहकों को प्रति यूनिट 30 पैसे ज्यादा देने पड़ेंगे। वहीं  101 से 300 यूनिट पर 11 रुपए 46 पैसे, 301 से 500 यूनिट पर 15 रुपए 72 पैसे और 500 यूनिट से ऊपर 17 रुपए 81 पैसे देने होगे। 

वहीं कॉमर्शियल के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। नई टैरिफ के अनुसार, व्यापारिक ग्राहकों के लिए 0 से 20 किलोवाट के लिए 9 रुपए 69 पैसे, 20 से 50 किलोवॉट के लिए 14 रुपए 18 पैसे और  50 किलोवॉट से अधिक के लिए 16 रुपए 55 पैसे देने होगे।