logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तेजस रैक के साथ चलेगी बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत, इस कारण SECR ने लिया निर्णय


नागपुर: नागपुर-बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) कुछ दिन तेजस रैक के साथ चलेगी। इस बात की जानकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने शनिवार को दी। इस तेजस रेक में  2 एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच, 7 चेयर कार के कोच एवं दो पावर कार सहित 11 कोच रहेंगे।

दरअसल, 14 मई 2023 से सिकंदराबाद -तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। लेकिन अभी तक इस रूट के लिए रेलवे की तरफ से रैक नहीं मिली है। इस कारण रेलवे ने अस्थाई तौर पर जब तक रैक नहीं मिल जाती तब तक बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत को सिकंदराबाद -तिरुपति वंदे भारत के तौर पर चलाया जाएगा।

यात्री ले सकते हैं पैसे रिफंड 

रेलवे ने आगे कहा कि, बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20825/20826 के  यात्री जो तेजस रेक के इस वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, वे अपना  पूरा किराया बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के रिफंड ले सकते हैं। वहीं जो यात्री तेजस रेक मे सफर करेंगे उन्हें संबंधित क्लास के किराए के अंतर का रिफंड टीटीई या ट्रेन मैनेजर द्वारा दिये गए सर्टिफिकेट के आधार पर गंतव्य स्टेशन से यात्रा समाप्त होने के 48 घंटे के अंदर ले सकते हैं। जबकि ऑनलाइन टिकट के मामले में यह किराए का अंतर स्वयं ही यात्री को प्राप्त हो जाएगा।