logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महा मेट्रो में बृजेश दीक्षित का सफर हुए समाप्त, राज्य सरकार ने नहीं दिया सेवा विस्तार


नागपुर: महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित (Brijesh Dixit) आज सोमवार को सेवा से निवृत्त हो गए। आज उनका आखिरी दिन था। ज्ञात हो कि, दीक्षित पिछले आठ साल से महामेट्रो के एमडी थे। 15 मई को रिटायर होने वाले थे, जिसे बढ़ाने के लिए उन्होंने सरकार से मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने अस्वीकार कर दिया।

विकास ठाकरे ने सेवा विस्तार नहीं देने की थी मांग

पश्चिम नागपुर के विधायक विकास ठाकरे ने पिछले महीने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने दीक्षित के सेवा विस्तार को लेकर कई सवाल उठाए थे। इसी के साथ उनके कार्यकाल में मेट्रो के अंदर हुए कामों की गुणवत्ता से समझौता करने और समय पर कार्य नहीं करने का आरोप भी लगाया था। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से दीक्षित को सेवा विस्तार नहीं देने की मांग भी की थी।