logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

हड़ताल समाप्त हुई या नहीं, अधिकारीयों में भ्रम की स्थिति; कई जिलों में अभी भी आंदोलन शुरू


नागपुर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ हुई बैठक के पश्चात राज्य कर्मचारियों के हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की थी। लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में कर्मचरियों ने हड़ताल शुरू रखी हुई है। इन लोगों ने बातचीत करने वाले नेताओं पर धोखा देने का आरोप लगाया और हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। इसके बाद से कई जिलों में अभी भी कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। जिसके कारण कर्मचारियों में भ्रम की स्तिथि है। 

मिली जानकारी के अनुसार, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, अमरावती और यवतमाल में सरकारी कर्मचारी अभी भी हड़ताल कर रहे हैं। इन कर्मचारियों ने संगठनों के समन्वयकों पर धोखा देने का आरोप लगाया। इसी के साथ इन जिलों के कर्मचारी संगठनो ने पुरानी पेंशन को लेकर बनी नियोजन समिति से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रख्नने का भी ऐलान किया।