logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस के घोषणा पत्र से देश भर में मचा बवाल, उपराजधानी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


नागपुर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करते हुए राज्य में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के इस वादे को लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हिन्दू संगठनों ने इसको लेकर कांग्रेस को पर हमला शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ संगठन की तरफ से देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जारहा है। इसी क्रम में बुधवार को उपराजधानी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस का पुतला भी फूंका गया।

शहर के गोलीबार चौक पर दोपहर बजरंग दल नागपुर शहर के कार्यकर्ता जमा हुए और प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और डीके शिवकुमार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर भी फाड़ी, साथ ही पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

नहीं बदला वादा तो देशव्यापी आंदोलन

इस दौरान प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से अपना वादा वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर चेतावनी देते हुए कहा कि, बजरंग दल 'देश का गौरव' है और अगर कांग्रेस ने वादा वापस लेकर अपने कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र को नहीं बदला, तो बड़े पैमाने पर देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।