logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपुर में मसाले की फैक्ट्री में FDA का छापा, 95 हजार का मटन मसाला जब्त ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

ललित और नीरव देश के सबसे बड़े ओबीसी नेता, विजय वडेट्टीवार बोले- सम्मान के साथ लाए वापस, मानेगे इन्हे नेता


नागपुर: ललित मोदी और नीरव मोदी देश के सबसे बड़े ओबीसी नेता है। उन्हें भाग जाने के कारण देश और महाराष्ट्र के लोगों को बड़ा दुख हुआ है। उन्हें सम्मान के साथ वापस लाना चाहिए और उनकी पूजा की जानी चाहिए। इन्हे हम चोर नहीं अपना नेता मानेंगे। इसी के साथ वह देश को जितनी भी बार लूटे उन्हें कुछ नहीं कहेंगे। शनिवार को बीजेपी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने यह बात कही। 

सूरत की अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी को ओबीसी विरोधी बता रही है। इसको लेकर उसके नेताओं ने देश भर में प्रदर्शन किया। इसी पर पूछे एक सवाल पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ने यह बात कही। 

नीरव और ललित के भाषण से मिलेगी भाजपा को जीत 

भारतीय जनता पार्टी व्यंग्य कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "नीरव और ललित के भाग जाने से भाजपा के नेता ओबीसी के नेता बहुत दुखी हैं। भाजपा दोनों के सम्मान के साथ वापस लाए, हम उनका रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे। इस देश को दोनों के भाषणों की जरूरत है। तभी भाजपा अगले चुनाव में जीत हासिल कर सकेगी।" उन्होंने कहा कि, "दोनों नेता भाजपा के इतने प्रिय हो गए हैं कि, जहां एक तस्वीर लगती है। वहाँ दोनों की तस्वीर लगानी चाहिए और दोनों की पूजा करनी चाहिए। 

लोकतंत्र की हत्या की जा रही

विजय वडेट्टीवार ने कहा, “अब राजनीति किस तरफ जा रही है। चोर को चोर न कहे। लुटेरे को लुटेरा न कहे। अगर कह दिया तो पूरे समाज का अपमान होगा। यह इन्हे साहब कहने की स्थिति आ गई है। आज राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर देश की लोकतंत्र की हत्या कर राजशाही लाने प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा, "संविधान को नहीं मनना इसके ऊपर है। कानून को नहीं मानना यह केवल विपक्षी के लिए है। हमारे हाथ में सत्ता है। हम कितने भी पाप करे लेकिन उसपर कुछ नहीं। वहीं विपक्ष सवाल उठाए तो उसे दबा दो। गरीब महंगाई से मर रहे, युवक बेरोजगारी से आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन अगर विपक्ष ने सवाल किया तो उन्हें दबा दो और उनकी सदस्यता रद्द कर दो ऐसा नया चलाना देश में शुरू हो गया है।" 

देश नहीं करेगा भाजपा को माफ़

वड्डेटीवार ने कहा की गाँधी परिवार के लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया है,अंग्रेजों के समय में उनकी जी हजूरी करने वाले देश प्रेमी कैसे हो सकते है,कांग्रेस सोमवार से देशभर में तीव्र आंदोलन करेगी,सरकार राहुल गांधी को लोकसभा में प्रवेश करने  से रोक सकती है लोगो के दिलों से नहीं,जनता भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगी।