logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

शहर के सभी शिक्षण संस्थाओं में साइबर क्लब की होगी स्थापना, आयुक्त डॉ रविंद्र सिंगल ने किया उद्घाटन


नागपुर: शहर में पुलिस विभाग स्कूल कॉलेजों में साइबर से जुड़े मामलों की जन जागृति करने के लिए नया उपक्रम चला रहा है. शहर के सभी शिक्षण संस्थाओं में साइबर क्लब की स्थापना की जा रही है जिसमें कॉलेज के फैकल्टी मेंबर्स सहित विद्यार्थियों को उसका सदस्य बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में पहले साइबर क्लब की स्थापना पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र सिंगल के हाथों रामदेव बाबा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में हुई.

शहर पुलिस आयुक्त डॉ सिंगल की संकल्पना के चलते अब शहर के सभी स्कूल और कॉलेज में साइबर अपराधों की जानकारी देने और उनसे बचने के लिए  जनजागृति करने के उद्देश्य से साइबर क्लब की स्थापना की जाने वाली है। साइबर क्लब में स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी तथा फैकल्टी मेंबर्स उसके सदस्य रहेंगे. साइबर क्लब में युवतियों का समावेश होना अनिवार्य होगा।

प्रत्येक क्लब का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें साइबर से जुड़ी मामलों की जानकारी और उनका प्रचार और प्रसार किया जाएगा. किसी भी विद्यार्थी के साथ साइबर धोखाधड़ी होने के चलते इसकी जानकारी क्लब के सदस्यों से की जा सकेगी. शहर के सभी पुलिस थानों में साइबर मामलों की तुरंत दखल  लेने और उनके निवारन करने के लिए पुलिस साइबर अधिकारी की नियुक्ति की गई है.

यह साइबर अधिकारी उनके क्षेत्र में आने वाले स्कूल कॉलेज के इस साइबर क्लब के सदस्य रहेंगे और उनकी देखरेख भी करेंगे. किसी भी साइबर धोखाधड़ी के चलते पीड़ित इस साइबर क्लब से संपर्क कर पुलिस की मदद प्राप्त कर सकेंगे और साइबर क्लब में तकरार मिलने के 30 मिनट के बाद ही ऑनलाइन साइबर कंप्लेंट दाखिल की जा सकेगी।

इसके साथ ही साइबर क्लब के सदस्य कॉलेज व स्कूलों में साइबर से जुड़ी मामलों में जन जागृति भी करेंगे. शहर में यह अपनी तरह का पहला उपक्रम है जिसकी शुरुआत गुरुवार को पुलिस आयुक्त डॉक्टर सिंगल के हाथों रामदेव बाबा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में हुई. इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विद्यार्थियों ने बढ़-चल कर हिस्सा लिया।