logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Darshan Colony Ground: सभा जगह विवाद पहुंचा अदालत, भाजपा दायर करेगी याचिका


नागपुर: दर्शन कॉलनी स्थित ग्राउंड पर महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) की सभा का विवाद न्यायालय (Court) तक पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने सभा के विरोध में अदालत में याचिका दायर करने का तय कर लिया है। बुधवार सुबह याचिका दायर की जाएगी। इस बात की जानकारी पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े (MLA Krushna Khopde) ने दी। 

मनपा और पुलिस की नहीं मिली मंजूरी

खोपड़े ने बताया कि, "भले ही महाविकास अघाड़ी को सभा के लिए एनआईटी से मंजूरी मिल गए है। लेकिन इसके बाद भी नागपुर पुलिस और महानगर पालिका से अनुमति लेनी पढ़ती है, जो अभी तक नहीं मिली है। इसके बावजूद वहां पर सभा की तैयारी शुरू कर दी  गई है, जो नियमों के विरुद्ध है।"

उन्होंने आगे कहा, "महाविकास अघाड़ी की जहां सभा होने वाली है वह ग्राउंड बस्ती के बीच है। वहां आजुबाजु लोग रहते हैं, स्कूल और अस्पताल हैं। सभा के कारण यहाँ बड़ी संख्या में लोग आएंगे तो यहां ट्रैफिक और शोर होगा। इस कारण आसपास में रहने वाले लोग, मरीजों और छात्रों को परेशानी होगी। इसको देखते हुए हम अदालत में याचिका दायर करेंगे और सभा पर रोक लगाने की मांग करेंगे।"

सभा का विरोध नहीं, जगह का विरोध

खोपड़े  ने कहा कि,"वह महाविकास अघाड़ी की सभा का विरोध नहीं कर रहे हैं। बल्कि वह जगह का विरोध कर रहे हैं। यह सभा खेल के लिए आरक्षित है, यहां कभी भी कोई राजनीतिक रैली नहीं हुई। अगर सभा ही लेना है तो मैदान के सामने 25 एकड़ जगह खाली है वहां ले सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "तीन पार्टी एक साथ मिलकर सभा कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सभा के लिए एक छोटा सा ग्राउंड रखा है। उनके नेताओं ने खुद हलफनामा दिया जिसमें 10 हजार लोगों के आने की बात कही। इससे साबित होता है कि, महाविकास अघाड़ी ने जनता का समर्थन खो दिया है इसलिए वह एक छोटे से ग्राउंड में सभा ले रही है।"