logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाराजगी की चर्चाओं के बीच देवेंद्र फडणवीस ने नितिन राऊत की तारीफ, कहा- आप का श्रेया कोई नहीं ले सकता


नागपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री नितीन राऊत (Nitin Raut) के नाराज चलने की खबर चल रही है। वज्रमुठ सभा को लेकर विश्वास में नहीं लेने के कारण वह लगातार तैयारियों से दूरी बनाए हुए हैं। यही नहीं इसको लेकर जितनी भी बैठक हुई उसमें राउत अनुपस्थित रहे। इसी नाराजगी की चर्चाओं के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राउत की प्रशंसा की है। यही नहीं फडणवीस ने यह भी कहा कि, “आप का श्रेय कोई ले नहीं सकता।”

शुक्रवार को उत्तर नागपुर के इंदोरा चौक स्थित बने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर आंतरराष्ट्रीय कन्व्हेंशन सेंटर उदघाटन किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस नेता नितिन राउत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, जिलाधिकारी विपिन इटनकर विधायक कृष्ण खोपड़े, रामटेक सांसद कृपाल तुमाने, पूर्व मंत्री राजकुमार बड़ोले सहित शहर कई बड़े अधिकारी और नेता शामिल हुए।

क्या बोले नितिन राऊत

इस कार्यक्रम में बोलते हुए  राउत ने कहा, "2004 में मैंने अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का ख्याल मुझे आया था। इसको लेकर मैंने कई प्रस्ताव बनाएं, लेकिन इसको लेकर कई कठिनाई आई। आखिर में सब दूर हुआ और तत्कालीन सरकार के कैबिनेट में इसे पेश किया। जिसे मंजूरी दी गई। इसके निर्माण के लिए पैसे जारी किये। कुछ एक साथ दिए, कुछ धीरे-धीरे कर दिए। इसका श्रेय मुझे नहीं लेना है। बस इतना कहना है कि, इसे पूरा करने में सभी का श्रेय है।"

राउत ने बयान पर फडणवीस ने दिया जवाब

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "यह बात सही है कि, "इस कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और मंजूरी आप ने ही दी थी यह वास्तविकता है। इसलिए आप का श्रेय कोई नहीं ले सकता है। लेकिन आप को हमको इतना तो श्रेय जरूर देना पड़ेगा। मान्यता मिलने के बाद मेरे मुख्यमंत्री काल और उस समय के सामाजिक न्याय मंत्री रहते राजकुमार बड़ोले ने इस सेंटर के लिए 80 करोड़ रूपये जारी किये थे। यही नहीं दोबारा सरकार आई तो हमने साढ़े 14 करोड़ रुपए भी जारी किया।"