logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस फिर बोले 'मैं दोबारा आऊंगा', नाना पटोले ने तंज कस्ते कहा- आए पर लेकिन डिमोशन होकर


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मैं दोबारा आऊंगा के नारे को दोहराया। उन्होंने कहा कि, मैं कैसे आता हूँ सभी को पता है। फडणवीस के इस बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, "आप आये लेकिन मुख्यमंत्री नहीं उपमुख्यमंत्री बनकर यानी डिमोशन लेकर। शुक्रवार को पटोले अपने नागपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां नारे को लेकर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए यह बात कही। 

ज्ञात हो कि, 2019 के विधानसभा चुनाव और उसके पहले देवेंद्र फडणवीस का दिया बयान मैं दोबारा आऊंगा' सुर्ख़ियों में रहा। चुनावी सभा में दिया यह बयान उस समय का सबसे ज्यादा प्रसिद्धि पाने वाला नारा बना था। हर सभा में फडणवीस ने इस बयान को दोहराया। यह नारा केवल चुनावी सभा तक नहीं बल्कि सोशल मीडिया कर टीवी कार्यक्रमों में इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। तीन साल बाद फिर फडणवीस ने अपने इस नारे को दोहराया। 

गुरुवार को कोल्हापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, "मैंने कहा मैं फिर आऊंगा। आप यह भी जानते हैं कि मैं कैसे आता हूं।" फडणवीस ने आगे कहा, “हमारे देवता नरसिंह हैं। और उन्ही के आशीर्वाद से हम कही से भी आगे बढ़ सकते हैं।”

मेरे जैसा व्यक्ति कभी नहीं आता

फडणवीस इस बयान को लेकर पत्रकारों ने नाना पटोले से सवाल किया जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "वह सत्ता में तो आए पर मुख्यमंत्री नहीं उपमुख्यमंत्री बनकर। इसलिए उनके बयान पर क्या कहना।" पटोले ने यह भी कहा कि, अगर मेरे जैसा कोई होता तो वह छोटे पद पर अभी नहीं आता।"